Varanasi UP…सत्याग्रह एक्सप्रेस में 4.318 किलो चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सत्याग्रह एक्सप्रेस में 4.318 किलो चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।

वाराणसी, 30 अप्रैल। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की। 29 अप्रैल को गाड़ी संख्या 15273 रक्सौल–आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस में सिसवा बाजार–कप्तानगंज के बीच चेकिंग के दौरान कोच S2 से 4.318 किलोग्राम चरस बरामद की गई।
इस कार्रवाई में तराबुल और जोगिंदर प्रसाद (जिला पश्चिमी चंपारण) को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस (GRP) थाना गोरखपुर को सुपुर्द कर दिया गया।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, रेल संपत्ति की रक्षा एवं मानव तस्करी व मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है।

Related posts