Varanasi UP….निशा विश्वकर्मा मौत प्रकरण में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान की विश्वकर्मा समाज ने निंदा की।

निशा विश्वकर्मा मौत प्रकरण में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान की विश्वकर्मा समाज ने निंदा की।

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने जारी एक बयान में निशा विश्वकर्मा मौत प्रकरण में विधानसभा के विशेष सत्र में मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा एक पक्षीय और पक्षपातपूर्ण बयान दिए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा सरकार के जिम्मेदार मंत्री के इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान से विश्वकर्मा समाज में गहरी नाराजगी है। मंत्री के इस बयान की विश्वकर्मा समाज कड़े शब्दों में निन्दा करता है। उन्होंने कहा कि पी एम रिपोर्ट और एफ. आई .आर दोनों दबाव में लिखे गए हैं, इसलिए दोनों की सत्यता संदिग्ध है, निशा विश्वकर्मा की मौत की घटना में अनेक रहस्य पूर्ण गुत्थियां अनसुलझी हैं।इन गुत्थियों को सुलझाने तथा घटना की सत्यता को सामने लाने के लिए विश्वकर्मा समाज सम्पूर्ण प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करता है। उन्होंने कहा कि एक मंत्री का इस तरह एक पक्षीय और पक्षपात पूर्ण बयान देना घटना के आरोपियों के मनोबल को बढ़ावा देता है तथा मंत्री के नियत और मंशा पर सवाल पैदा करता है।

Related posts