Varanasi UP….उत्तर प्रदेश की राजनीति में HAM का ऐतिहासिक शंखनाद।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में HAM का ऐतिहासिक शंखनाद।

रघु मिश्रा बने प्रदेश अध्यक्ष, 75 जनपदों में शुरू होगा ‘मिशन आत्मनिर्भर यूपी-2027’

वाराणसी। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए अपने संगठनात्मक विस्तार की औपचारिक घोषणा की। शहर के एक होटल में आयोजित भव्य प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) कमाल परवेज ने रघु मिश्रा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

युवा नेतृत्व पर भरोसा, संगठन को नई दिशा

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रघु मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कमाल परवेज आज देश के युवाओं की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी का युवा प्रकोष्ठ देशभर में तेजी से मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े युवाओं को सशक्त बनाना है।

शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

रघु मिश्रा ने पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लघु एवं मध्यम उद्योगों को नई दिशा मिली है और करोड़ों रोजगार सृजित हुए हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।

साथ ही बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और कार्यशैली युवा नेतृत्व की ताकत को दर्शाती है।

मिशन 2027: NDA को मजबूत करने का संकल्प

रघु मिश्रा ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए कहा कि HAM उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर NDA को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षित प्रदेश के विजन को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

‘मिशन आत्मनिर्भर यूपी’ से युवाओं को जोड़ने की पहल

उन्होंने बताया कि ‘मिशन आत्मनिर्भर यूपी-2027’ के तहत पार्टी कार्यकर्ता “योजना दूत” बनकर सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएंगे। मुद्रा योजना और पीएमईजीपी जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में दिल्ली के युवा प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts