Varanasi UP…मेहता आर्ट गैलरी में लैंडस्केप पेंटिंग कार्यशाला, युवाओं ने सीखी कला की बारीकियाँ

मेहता आर्ट गैलरी में लैंडस्केप पेंटिंग कार्यशाला, युवाओं ने सीखी कला की बारीकियाँ

वाराणसी। मेहता आर्ट गैलरी में आयोजित लैंडस्केप पेंटिंग कार्यशाला में वरिष्ठ कलाकार धीरेन्द्र सिसोदिया ने युवाओं को प्रकृति चित्रण की तकनीकों से अवगत कराया। सात दिवसीय कला आयोजन के अंतर्गत हुई इस कार्यशाला में शहर के विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों और कला प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सिसोदिया ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से रंगों के संतुलन, प्रकाश-छाया और ब्रश स्ट्रोक की बारीकियाँ समझाईं। प्रतिभागियों ने कैनवास पर अभ्यास कर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में लेनिन रघुवंशी की विशेष उपस्थिति रही, जबकि अमित कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Related posts