अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित।
चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने की।


इस दौरान लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया, जिसमें श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने श्रम कानूनों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता, शिक्षा सहायता व मातृत्व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है तथा विवाह अनुदान को बढ़ाने की तैयारी है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश में श्रमिकों के लिए आयुष्मान कार्ड, अटल आवासीय विद्यालयों में शिक्षा और बेहतर सुविधाओं पर जोर दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने श्रमिकों को उचित वेतन के साथ बेहतर कार्य वातावरण देने की बात कही, जिस पर उद्योगपतियों ने सहमति जताई।
