वाराणसी में चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा, पॉपुलर हॉस्पिटल में CTVS यूनिट व 70 बेड क्रिटिकल केयर का शुभारंभ।
वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) यूनिट और 70 बेड का बड़ा क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू किया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से अब हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी जटिल बीमारियों का इलाज शहर में ही संभव हो सकेगा, जिससे मरीजों को दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. पियूष हरि ने बताया कि 24×7 विशेषज्ञ टीम और आधुनिक उपकरणों के साथ मरीजों को बेहतर आपातकालीन व सर्जिकल सेवाएं मिलेंगी। चेयरमैन डॉ. ए.के. कौशिक और एमडी डॉ. किरण कौशिक ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
CTVS सर्जन डॉ. हरेन्द्र ओझा के अनुसार, यहां ओपन हार्ट सर्जरी, बायपास और वाल्व रिप्लेसमेंट जैसी जटिल सर्जरी अंतरराष्ट्रीय मानकों पर की जाएंगी। इस नई सुविधा से पूर्वांचल, बिहार व आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा।
