मजदूर दिवस व बुद्ध पूर्णिमा पर मारवाड़ी युवा मंच का सराहनीय जनसेवा अभियान।
वाराणसी, 1 मई 2026। मजदूर दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, वाराणसी गंगा शाखा द्वारा औसानगंज स्थित बुढ़िया शीतला माता मंदिर परिसर में जनसेवा का सराहनीय कार्य किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस की सुविधा हेतु यूवी फिल्टर युक्त वॉटर कूलर स्थापित किया गया, जिससे लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके।


इसके साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास से गुजरने वाले राहगीरों को बेल का शीतल शरबत एवं फ्रूटी वितरित की गई। इस सेवा कार्य से लोगों को गर्मी से राहत मिली और उन्होंने मंच के इस प्रयास की सराहना की।
इस पुण्य कार्य में पूर्व अध्यक्षा स्मिता लोहिया भाभी का विशेष सहयोग रहा। वहीं प्रचार मंत्री अंशु अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मेघा यादुका, संध्या अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सदस्या निधि अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, निधि जालान, वर्षा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी के संयुक्त प्रयास से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
