किसानों के जेल भेजे जाने पर भड़का आक्रोश, भाकियू भानु गुट करेगा कलेक्ट्रेट का घेराव

अमेठी। चार किसान नेताओं को जेल भेजे जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर विभिन्न जिलों से हजारों किसानों के अमेठी पहुंचने और कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को तहसील अमेठी में आयोजित समाधान दिवस के दौरान 15 सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान जिला प्रभारी अजय मिश्र उर्फ विल्सन बाबा, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र समेत कई किसान शामिल रहे।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जिलाधिकारी की गाड़ी रोकने का प्रयास किया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसके बाद भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related posts