एचकेडी गणपति ब्रह्मदेव अपार्टमेंट का भव्य शुभारंभ 3 मई को।
वाराणसी। शहर के भदवर क्षेत्र में स्थित, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (SMS) के सामने, इलाहाबाद-कोलकाता हाईवे पर “एचकेडी गणपति ब्रह्मदेव अपार्टमेंट” का भव्य शुभारंभ 3 मई 2026, रविवार को सायं 4:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।


आयोजकों की ओर से इस शुभ अवसर पर शहरवासियों को सपरिवार एवं मित्रों सहित सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान अपार्टमेंट की आधुनिक सुविधाओं एवं विशेषताओं की जानकारी भी दी जाएगी।
आयोजक योगेश कुमार अग्रवाल, विशाल अग्रवाल एवं संजीव कपूर ने अधिक से अधिक लोगों से इस गरिमामयी आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
