स्मार्ट मीटर के विरोध में आप का प्रदर्शन, ‘लूट बंद करो’ की उठी मांग
वाराणसी, आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को चौकाघाट स्थित नगरीय विद्युत वितरण उपखंड पर जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीओ विद्युत के माध्यम से सौंपा गया।


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी वृद्धि हो रही है और तकनीकी खामियों से आम जनता व किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के बजाय यह व्यवस्था आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।
आप ने मांग की कि स्मार्ट मीटर योजना पर तत्काल रोक लगाई जाए, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व कंपनियों पर कार्रवाई हो। साथ ही उपभोक्ताओं व किसानों के लिए पारदर्शी और न्यायसंगत व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई।
