Varanasi UP…जिला जज वाराणसी ने फ्लैग दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को किया रवाना।

जिला जज वाराणसी ने फ्लैग दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को किया रवाना।

वाराणसी आज आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 09.05. 2026 को सफल बनाने हेतु प्रचार-प्रसार वाहनों को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी संजीव शुक्ला द्वारा जनपद न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला जज द्वारा कहा गया कि प्रचार-प्रसार वाहन आम जन के बीच आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो। इस अवसर पर मोटर दावा एवं दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामकेश, अपर जनपद न्यायाधीश / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत आलोक कुमार तथा जनपद वाराणसी के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं मुख्य राजस्व अधिकारी, अजीत कुमार, अग्रणी जिला प्र. बन्धक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- अविनाश अग्रवाल एवं समस्त प्रशासनिक विभाग के कर्मचारी व सदस्य उपस्थित रहें। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव, राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा दिया गया।

Related posts