Varanasi UP…विश्वकर्मा महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा को पुत्र शोक

विश्वकर्मा महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा को पुत्र शोक

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान जनपद गाजीपुर के महुवी ग्राम सभा के निवासी श्री रामअवतार विश्वकर्मा के छोटे पुत्र 34 वर्षीय अविनाश विश्वकर्मा का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक और असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की सद्गति एवं शांति तथा परिजनों को इस असह्य दारुण दुख को सहन करने की ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने बताया की प्राप्त सूचना के अनुसार उनकी अंत्येष्टि दोपहर 2:00 बजे‌ गौसपुर के सुल्तानपुर घाट पर किया जाएगा।

Related posts