Varanasi UP…समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : सुरेश सेठ।

समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : सुरेश सेठ।

स्वर्णकार समाज को संगठित करने में जुटी ‘मामा-भांजा’ की जोड़ी, युवाओं से जुड़ने का आह्वान।

वाराणसी/चंदौली।

स्वर्णकार समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से समाजसेवी सुरेश सेठ एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्य सेठ लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ‘मामा-भांजा’ की यह जोड़ी समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और सामाजिक हितों की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य कर रही है।

मंडल अध्यक्ष वाराणसी सुरेश सेठ ने कहा कि, “मेरा संकल्प समाज का उत्थान है। जब हम सभी एकजुट होंगे, तभी समाज की हर आवाज़ को मजबूती मिलेगी।” उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

वहीं युवा समाजसेवी लक्ष्य सेठ ने कहा कि, “नई सोच और नई ऊर्जा के साथ युवाओं को समाज सेवा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। समाज के विकास के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।”

क्षेत्र में दोनों के सामाजिक प्रयासों और जनसंपर्क अभियान की सराहना की जा रही है। समाज के लोगों का कहना है कि सुरेश सेठ के अनुभव और लक्ष्य सेठ के उत्साह से स्वर्णकार समाज को नई दिशा और नई पहचान मिल रही है।

“एकता ही आधार है”

समाज के विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी को साथ मिलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। समाज सेवा और संगठन की भावना को लेकर ‘मामा-भांजा’ की यह जोड़ी लगातार लोगों के बीच सक्रिय बनी हुई है।

Related posts