Varanasi UP…बहला-फुसलाकर गहने हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

बहला-फुसलाकर गहने हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

वाराणसी। थाना कैंट पुलिस ने बहला-फुसलाकर घर से गहने चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 हजार रुपये नगद, दो कान की बाली, चार पायल और छह बिछिया बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त अमन सेठ (22) व प्रिन्स सेठ (20) निवासी कुम्हारपुरा फुलवरिया बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार वादिनी की तहरीर पर आरोपियों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि वादिनी के पुत्र को बहला-फुसलाकर जेवरात हड़प लिए गए थे तथा मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

कैंट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हजरत बाबा अली बख्स शहीद मजार, फुलवरिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts