सिगरा में हिन्दू संगठन बैठक संपन्न।
‘बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान चलाने का ऐलान
वाराणसी। सिगरा क्षेत्र में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित हिन्दू संगठन बैठक में ‘बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कॉर्पोरेट जिहाद और लव जिहाद के विरोध में जनजागरण कार्यक्रम, संगोष्ठियां व व्याख्यान आयोजित करने की घोषणा की गई।
साथ ही 1 से 15 जून तक “हर घर योद्धा” अभियान के तहत युवाओं और महिलाओं को निःशुल्क कराटे, नानचाकू व मार्शल आर्ट प्रशिक्षण देने की बात कही गई।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, सुनील चौरसिया, संजीवन यादव, डॉ. सोहनलाल आर्य, अधिवक्ता दीपक सिंह, रवि श्रीवास्तव सहित कई हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
