Varanasi UP…पीएनबी के कृषि आउटरीच कार्यक्रम में किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी।

पीएनबी के कृषि आउटरीच कार्यक्रम में किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी।

वाराणसी। पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को सिगरा शाखा वाराणसी एवं रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय से महाप्रबंधक वेंकटेश्वरलू इसूरादी, अंचल प्रबंधक दीपक सिंह एवं मंडल प्रमुख प्रभाष चंद्र लाल उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने किसानों को परंपरागत खेती के बजाय व्यावसायिक एवं लाभप्रद खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा मसाला फसलों की खेती पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में किसानों को KCC, ट्रैक्टर लोन, एग्री एलाइड योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई। कृषि अधिकारी पूजा मिश्रा ने भी किसानों को बैंक योजनाओं की जानकारी दी। अंत में 20 किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए

Related posts