Varanasi UP…निराश्रित गोवंशों के लिए 600 कुंतल भूसा जुटा, पशुपालन विभाग का अभियान बना मिसाल।

निराश्रित गोवंशों के लिए 600 कुंतल भूसा जुटा, पशुपालन विभाग का अभियान बना मिसाल।

वाराणसी, जनपद में निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु पशुपालन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष दान अभियान के तहत अब तक 600 कुंतल से अधिक भूसा एकत्र कर विभिन्न गौआश्रय स्थलों में भंडारित कराया गया है। अभियान में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने ₹2.11 लाख तथा ओमप्रकाश सिंह ने ₹63,500 की दानराशि जुटाकर सराहनीय योगदान दिया। दान से खरीदे गए भूसे की सात गाड़ियां थाना, परसरा, नदोय, बन्देपुर, खरावन व ठठरा गौआश्रय स्थलों के लिए रवाना की गईं।
अपर निदेशक डॉ. आर.बी. राम और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार सिंह ने भूसा लदी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के तहत गोवंश संरक्षण के लिए जनसहयोग से अभियान को और मजबूत बनाया जा रहा है।

Related posts