मनोसंवाद कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य और काउंसलिंग पर मंथन।
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला “मनोसंवाद: काउंसलिंग एंड मेंटल हेल्थ” के प्रथम दिन युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और एचआईवी/एड्स परामर्श पर विशेषज्ञों ने विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. ए.के. त्यागी ने मानसिक स्वास्थ्य को सामाजिक आवश्यकता बताते हुए युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवहारिक काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य की वास्तविक समझ देना है।
IMS-BHU के काउंसलर मनोज कुमार तिवारी, एचआईवी काउंसलर मनीषा राय और डॉ. प्रतिभा पांडेय ने तनाव, एचआईवी जागरूकता, मातृ एवं शिशु मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम का संचालन विकास विश्वकर्मा एवं श्रेयाश ने किया।
