Varanasi UP…सनबीम शिक्षण समूह का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन, दीया जीवनानी ने हासिल किए 98.4% अंक

सनबीम शिक्षण समूह का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन, दीया जीवनानी ने हासिल किए 98.4% अंक

वाराणसी। सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 के परिणामों में सनबीम शिक्षण समूह के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। समूह की विभिन्न शाखाओं से कुल 1291 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनका परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

सनबीम लहरतारा की दीया जीवनानी ने मानविकी वर्ग में 98.4% अंक प्राप्त कर समूह में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं सनबीम वरुणा की अग्रिमा चौबे ने 98.2%, सनबीम भगवानपुर की ऐश्वर्या खरे ने 97.4%, सनबीम सनसिटी के क्षितिज कुमार और सनबीम सारनाथ की अदिति सिंह ने 96.8% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय की सभी शाखाओं—भगवानपुर, लहरतारा, वरुणा, सनसिटी एवं सारनाथ—में विद्यार्थियों की सफलता पर जश्न मनाया गया। इस वर्ष 334 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 अंक प्राप्त किए।

परिणाम घोषित होने के बाद सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक सहित अन्य पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।

Related posts