Varanasi UP…शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बीएसए से मिला।

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बीएसए से मिला।

वाराणसी। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी से मिला। बैठक में वर्तमान में चल रही समायोजन प्रक्रिया, शिक्षकों के चयन वेतनमान एवं कई वर्षों से लंबित प्रोन्नत वेतनमान, सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ भुगतान, पेंशन पत्रावलियों के प्रेषण तथा इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को अतिरिक्त वेतनमान दिए जाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान समायोजन प्रक्रिया के अंतर्गत केवल एकल विद्यालयों में ही शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में सनत कुमार सिंह, ज्योति भूषण त्रिपाठी, दुर्गा सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र पांडेय, अनिल यादव, योगेश पांडेय सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

Related posts