हिरामनपुर में 13 विकास कार्यों का शिलान्यास, 3162 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरि।
वाराणसी। नगर निगम वाराणसी की ओर से गुरुवार को हिरामनपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत 13 विकास कार्यों का शिलान्यास मा. कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विकास कार्यों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सरकार मलिन बस्तियों एवं अविकसित क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के 3162 प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में लेढूपुर, दीनापुर, संदहा और सलारपुर के लाभार्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
