बछरावां ब्लॉक सभागार में बैठक, 20 मई को आंदोलन का ऐलान
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
बछरावां, रायबरेली। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए जाने के मुद्दे को लेकर प्रधान संघ बछरावां की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण नारायण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों ने एक स्वर में मांग उठाई कि यदि सरकार प्रशासक नियुक्त करना चाहती है तो ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए, जैसा कि पूर्व में किया जाता रहा है।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1982 का पंचायत चुनाव 1988 में तथा वर्ष 1988 का चुनाव 1995 में कराया गया था।
वहीं वर्ष 2010 में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ाया गया था। इससे यह स्पष्ट होता है कि पूर्व की सरकारें जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों पर अधिक विश्वास करती थीं, न कि नौकरशाही पर।प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार नौकरशाही के दबाव में ग्राम प्रधानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने प्रधानों को प्रशासक न बनाकर कोई अन्य व्यवस्था लागू की,
तो इसका राजनीतिक नुकसान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।बैठक में निर्णय लिया गया कि बछरावां प्रधान संघ के सभी प्रधान आगामी 20 मई को रमाबाई अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, बाबा हंसराज, अवध कुमार, देवनारायण,
प्रधान विनोद कुमार यादव, गया प्रसाद यादव, रामनरेश, अनुज द्विवेदी, विकास यादव, देशराज यादव, धर्मपाल सिंह, नीरज कुमार, अजय कुमार, दीपक सिंह, प्रदीप कुमार, धनीराम, धनंजय, राजेंद्र कुमार, नीलम वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
