वट सावित्री पर नमामि गंगे ने चलाया बरगद संरक्षण अभियान।
वाराणसी। वट सावित्री व्रत के अवसर पर नमामि गंगे द्वारा माता संकटा मंदिर, सिद्धेश्वरी में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के संरक्षण एवं संवर्द्धन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर उसकी आरती उतारी तथा बरगद के पौधे लगाने का संकल्प लिया। नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला ने बरगद के धार्मिक, वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं।
