एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का मदनपुरा में शुभारंभ।
ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं, वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा।
वाराणसी। hdfcbank.com� ने शुक्रवार को मदनपुरा क्षेत्र में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शम्भू कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने कहा कि नई शाखा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। जोनल हेड मनीष टंडन ने बताया कि वाराणसी में बैंक अब 32 शाखाओं, 5 स्मार्ट बैंक लॉबी, 62 एटीएम एवं 23 सीआरएम के माध्यम से सेवाएं दे रहा है।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, ग्राहक एवं बैंक अधिकारी मौजूद रहे। बैंक की ओर से अतिथियों का स्वागत क्लस्टर हेड रोहित खन्ना एवं शाखा प्रबंधक रफत अली ने किया।
