सोनिया मल्होत्रा बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष, गौ प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश।
लखनऊ/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ने संगठन विस्तार एवं गौ संरक्षण अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से सोनिया मल्होत्रा जी को प्रदेश उपाध्यक्ष, गौ प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व में की गई।
सोनिया मल्होत्रा लंबे समय से गौ सेवा, महिला जागरूकता, समाज सेवा एवं सनातन संस्कृति संरक्षण के कार्यों में सक्रिय हैं। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गौ प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं उत्तर प्रदेश टीम ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
