धारा लक्ष्य समाचार
छुटमलपुर।
थाना फतेहपुर मे रूकने का नाम ले रहा चोरों का आतंक। बीती रात चोरो ने फिर दे डाला चोरी की घटना को अंजाम।
हर रोज चोर चोरी की घटना को दे रहे अंजाम, पुलिस चोरो को पकडने मे हो रही नाकाम।
मिली जानकारी के अनुसार ओमपाल सिंह पुत्र लेखराज निवासी बेहडा कला का गांव के पास ही एक मुग्री फार्म बना है जिस पर बिती रात ओमपाल सोया हुआ था बिती रात चोरों ने मुग्री फार्म पर रखे जनरेटर से अलटीनेटर खोल कर फरार हो गये वहीं फार्म से करीब 100मीटर की दूरी एक श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कुल के पास रामकुमार पुत्र जमादार के बाग मे डाल कर एलटीनेटर से ताँबा निकाल कर बाकी सामान वहीं छोड गये है इसी फार्म से पहले भी बैटरे चोरी हो चुके है जिसकी सूचना फतेहपुर पुलिस को दे दी गयी है। कई दिन से लगातार हो रही चोरी में अभी तक पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है। चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
