मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भोजपुरी अभिनेत्री मधु सिंह राजपूत।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बछरावां रायबरेली, क्षेत्र में पहली बार मेकओवर सेमिनार का आयोजन किया गया इस आयोजन में दूर दूर से आए मेकअप आर्टिस्टो ने प्रतिभागिता दर्ज की एवं अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया इस सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में बछरावां पूर्व विधायक रामलाल अकेला एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह राम जी एवं भोजपुरी अभिनेत्री मधु सिंह राजपूत ने शिरकत की।
इस कार्यक्रम में अभिनेत्री के आने से भारी उत्साह देखा गया यह कार्यक्रम आराध्या मेकओवर बाई बछरावां एवं राज फाऊंडेशन के द्वारा क्षेत्र के चुरुवा टोल प्लाजा मैं स्थित रैंबो रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट नीलम गुप्ता एवं कशिश सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को जरूरी टेक्निक सीखकर जागरूक कर रोजगार को बढ़ावा देना सिखाया गया एवं अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया।
इसके बाद ऑडियंस के रूप में आए आए संतोष गौतम मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा बछरावां ने कार्यक्रम में प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को ट्रॉफी व प्रशस्तिक पत्र देकर सम्मानित किया।
