Raybareli news: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर बघेलान के पुरवा के आगे रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घायल महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

Related posts