Varanasi UP…अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने किडनी पीड़ित नेता को दी आर्थिक सहायता।

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने किडनी पीड़ित नेता को दी आर्थिक सहायता।

वाराणसी। विधानसभा क्षेत्र 386 शिवपुर की ग्रामसभा पंचायत सीवों में शनिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल किडनी रोग से पीड़ित सपा नेता बालाखेंद्र राजभर के आवास पर पहुंचा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवके निर्देश पर पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बालाखेंद्र राजभर का कुशलक्षेम जाना और उन्हें एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस दौरान भावुक हुए बालाखेंद्र राजभर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और आशीर्वाद से उनका मनोबल और मजबूत हुआ है।

पत्रकारों से बातचीत में राम अचल राजभर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर मतदान करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कम मानदेय पर आउटसोर्सिंग की नौकरियां करने को मजबूर हैं, जबकि सरकार रोजगार के नाम पर केवल दावे कर रही है।

उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर धर्म और जाति के मुद्दों में लोगों को उलझाकर मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और दावा किया कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर जिला महासचिव आनंद मौर्य, प्रदेश सचिव राधाकृष्ण संजय यादव, आनंद मोहन गुड्डू, हीरालाल मौर्य, धर्मेंद्र सिंटू यादव, ओपी सिंह, अक्षय कुमार बबलू सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में समाजवादी Party के प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र सिंटू यादव ने शनिवार को Lucknow स्थित पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें “सत्यमेव जयते” अंकित राष्ट्रीय प्रतीक मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इसे शक्ति, साहस, गर्व और आत्मविश्वास का प्रतीक

Related posts