Varanasi UP…नमो घाट पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा नौजवान की हत्या से आक्रोश।

नमो घाट पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा नौजवान की हत्या से आक्रोश।

वाराणसी में पर्यटक दर्शन-पूजन के लिये बड़ी संख्या में आते हैं, परन्तु जिस प्रकार उनसे दुर्व्यवहार होता हैं चिंताजनक हैं। आये दिन सुनने को मिलता हैं कि काशी विश्वनाथ मंदिर, बाबा काल भैरव मंदिर, नमो घाट आदि स्थानों पर पर्यटकों से मारपीट की जाती हैं और अब तो नमो घाट पर सुरक्षा कर्मियों ने पर्यटकों को इतना पीटा की एक नौजवान की मृत्यु ही हो गयी। घाट पर गेट किस लिये लगाया गया हैं ? क्या वाराणसी प्रशासन पर्यटकों को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं हैं ? मोदी जी के बनारस में पर्यटकों को जान की बाजी लगानी पड़ रहीं हैं और योगी जी का प्रशासन मौनी बाबा बना हुआ हैं। अब और किस बात का इंतजार कर रहा हैं ?

काशी के छवि को तार-तार किया जा रहा हैं।काशी की जनता इस प्रकार की घटनाओं से आक्रोश में हैं।

आम आदमी पार्टी मांग करती हैं कि मंदिरों, पर्यटन स्थल से निजी सुरक्षा कर्मियों(बाउंसरों) को तत्काल हटाया जाये। इन स्थानों पर सौम्य और सभ्य सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति हो। नमो घाट का व्यवसायीकरण बंद हो। पीड़ित परिवार को न्याय मिले और दोषियों को कठोर दंड तथा इस घटना की उच्चस्तरीय और निपक्ष जांच हो।

Related posts