धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा हैदरगढ़ के दानीगढ़ गांव स्थित प्राचीन ब्रह्मा बाबा मंदिर पर शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी रामबोध शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। भंडारे में दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन में रोहित शुक्ला, शुभम शुक्ला, मोहित शुक्ला, हरिओम शुक्ला, सुधीर कुमार शर्मा (संपादक) तथा बैजनाथ जायसवाल (सह संपादक) सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर राजेश शुक्ला, चंदन सिंह, मोनू सोनी, धर्मराज, नीरज शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, चंदन दीक्षित, आदेश शुक्ला, विनोद शुक्ला, विजय मिश्रा, अनुज शुक्ला समेत सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक आस्था को मजबूती मिलती है। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ-साथ मंदिर में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
