इंटरनेशनल हिंदू स्कूल का समर कैंप संपन्न, छात्रों ने सीखे नए कौशल।
वाराणसी। नगवां स्थित इंटरनेशनल हिंदू स्कूल में 18 से 25 मई तक आयोजित समर कैंप का समापन हुआ। कैंप में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने वैदिक गणित, योग, अबैकस, रोबोटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, कला, संगीत, वेस्टर्न डांस और मेहंदी सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार मिश्र ने अमेरिका के ओहायो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर प्रबंधक संध्या मिश्रा, प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक और प्रशिक्षक मौजूद रहे।
