Varanasi UP…काशी नंदिनी मटर किस्म का नैफको को लाइसेंस हस्तांतरण

काशी नंदिनी मटर किस्म का नैफको को लाइसेंस हस्तांतरण

वाराणसी। भा.कृ.अ.प.-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी द्वारा विकसित मटर की उन्नत किस्म ‘काशी नंदिनी’ के व्यावसायीकरण एवं व्यापक प्रसार के लिए नेशनल एग्रो फार्मिंग मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (नैफको), नई दिल्ली के साथ लाइसेंस समझौता किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार और नैफको के श्री समित सक्सेना ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि उन्नत किस्मों का लाइसेंस हस्तांतरण किसानों तक गुणवत्तायुक्त बीज समय पर पहुंचाने में मददगार होगा। ‘काशी नंदिनी’ शीघ्र परिपक्व होने वाली उच्च उत्पादक किस्म है, जिसकी उत्पादन क्षमता 110–120 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है। कार्यक्रम में संस्थान के कई वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Related posts