Varanasi UP…बिजली के खंभे को लेकर विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप।

बिजली के खंभे को लेकर विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप।

वाराणसी। लालपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर कॉलोनी, रमरेपुर पड़ाव निवासी मोहनलाल पाठक ने पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित मोहनलाल पाठक के अनुसार 23 मई 2026 को बिजली विभाग के कर्मचारी इलाके में बिजली का खंभा लगाने पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान एस.के. मिश्रा, दीपक मिश्रा तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बिजली कर्मचारियों से उनके घर की सीढ़ी के पास खंभा लगाने के लिए कहने लगे।

मोहनलाल पाठक का कहना है कि उन्होंने खंभा दूसरी जगह लगाने का सुझाव दिया, क्योंकि वहां उनके घर की सीढ़ी है और आसपास पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एस.के. मिश्रा, दीपक मिश्रा और अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे दीपक पाठक और बहू टिंकी पाठक के साथ भी मारपीट की गई तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने दावा किया कि घटना का वीडियो भी मौजूद है और मोहल्ले के कई लोगों ने घटना देखी है।

मोहनलाल पाठक ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की

Related posts