विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे का अभियान तेज।
वाराणसी, 25 मई। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 15 मई से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन में रविवार को बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, गाजीपुर सिटी, आजमगढ़, देवरिया सदर सहित कई स्टेशनों पर प्रभात फेरी, प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित की गईं।
रेलवे कर्मचारियों, छात्रों व नागरिकों ने अभियान में भाग लिया। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन रखने का विशेष अभियान भी चलाया गया। पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।
