Varanasi UP…श्री राम नगर विकास समिति के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन।

श्री राम नगर विकास समिति के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन।

वाराणसी, 31 मई 2026। श्री राम नगर विकास समिति के चुनाव का आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया।

समिति के संरक्षक पद पर डॉ. के.एन. शर्मा, अध्यक्ष पद पर ओ.एन. उपाध्याय, उपाध्यक्ष पद पर आनंद मोहन सिंह, सचिव पद पर अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर पी.एन. चौबे तथा ऑडिटर पद पर एन.एस. यादव को चुना गया।

इसके अतिरिक्त समिति के सदस्य के रूप में अनूप मिश्रा, रवीन्द्र राय एवं प्रेम चंद्र बरनवाल का चयन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास, जनहित के कार्यों तथा सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related posts