Varanasi UP…शास्त्रीय गायक डॉ. रामशंकर को अकादमी पुरस्कार

शास्त्रीय गायक डॉ. रामशंकर को अकादमी पुरस्कार

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के प्रोफेसर एवं प्रख्यात शास्त्रीय गायक डॉ. रामशंकर को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा वर्ष 2023 के लिए अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लखनऊ के गांधी सभागार में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें सम्मान-पट्टिका एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। यह सम्मान शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। डॉ. रामशंकर लंबे समय से भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण, संवर्धन एवं शिक्षण कार्य से जुड़े हैं।

Related posts