मोन गांव में टीबी जांच शिविर, 12 संदिग्धों के नमूने भेजे।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष स्क्रीनिंग अभियान के अंतर्गत बुधवार को ग्राम पंचायत मोन स्थित ग्राम सचिवालय में जांच शिविर लगाया गया। शिविर में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से 25 ग्रामीणों की जांच की गई। इनमें टीबी के प्राथमिक लक्षण पाए जाने पर 12 संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने आगे की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब भेजे गए।

डॉ. आलोक गुप्ता ने बताया कि सक्रिय टीबी मरीजों की जल्द पहचान कर समय से उपचार शुरू कराने के उद्देश्य से अभियान 1 अगस्त से 28 अगस्त तक चलाया जा रहा है। आधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे तकनीक से ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे संभावित मरीजों की पहचान में तेजी आ रही है।

उन्होंने बताया कि जांच के साथ ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और सरकार की ओर से उपलब्ध नि:शुल्क उपचार की जानकारी भी दी जा रही है। अभियान को सफल बनाने में ग्राम प्रधानों, आशा बहुओं और स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग लिया जा रहा है।

शिविर में टीबी सुपरवाइजर वरुणदेव, सीएचओ अंजली वर्मा, ग्राम प्रधान श्यामकला अमरेश कुमार, आशा बहुओं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts