धारा लक्ष्य समाचार
छुटमलपुर।
थाना फतेहपुर क्षेत्र में
चोरो को पडने में नवंगतुक थाना प्रभारी हो रहे फ़ैल।
मिली जानकारी के अनुसार.राजेंद्र कुमार पुत्र जगबीर सिह निवासी फतेहपुर ने शहीद स्मारक स्कूल में तोड़फोड़ का कार्य चल रहा हैं जहाँ पर मशीन को चलाने के लिए एक कमरे में रखे जनरेटर से बीती रात चोरो ने गेट का ताला तोड़कर जनरेटर पर रखा अल्टीनेटर, तीन लोहे के घण को चोरी कर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला हैं यु तो थाना फतेहपुर क्षेत्र में हर रोज चोर चोरी की नई घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं हैरत की बात हैं जिस जगह को बीती रात चोरो ने अपना निशाना बनाया हैं वो जगह थाना फतेहपुर से मात्र चंद कदमो की दुरी पर हैं या कह लो या ठीक पीछे हैं । आखिर फतेहपुर पुलिस की रात्री गस्त कहा हैं जो पुलिस पर सवालिया निशाना खड़ा करती हैं फतेहपुर पुलिस एक दिन पहले हुई चोरी को समझ भी नहीं पाती, तभी चोर नई घटना को अंजाम देकर पुलिस को उलझा जाते हैं पूर्व में हुई दर्जनों चोरिया अभी तक फतेहपुर पुलिस खोल नहीं पा रही। देखा जाए तो चोर फतेहपुर पुलिस पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं क्षेत्र वासियो में पनप रहा आक्रोश और पुलिस के प्रति नाराजी हर रोज हो रही चोरिया और बढ़ा रही हैं अब देखना हैं नवंगतुक थाना प्रभारी इन चोरो को पकड़ पाते हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
