SAHARANPUR NEWS पुलिस की बड़ी कामयाबी, 9 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

 

धारा लक्ष्य समाचार
चिलकाना।
थाना चिलकाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा नाबालिग युवक को मात्र 9 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सौंधेबांस निवासी बिजेन्द्र कुमार ने थाना चिलकाना पर तहरीर देकर बताया था कि उनका 16 वर्षीय पुत्र शोभित दोपहर करीब 2 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया है। तहरीर के आधार पर थाना चिलकाना पर धारा-137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने नाबालिग की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए थे। एसपी सिटी एवं सीओ सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चिलकाना अक्षय शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा शोभित पुत्र बिजेन्द्र को सकुशल बरामद कर लिया।
बेटे के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने सहारनपुर पुलिस एवं थाना चिलकाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अक्षय शर्मा, उ0नि0 सुखबीर सिंह, है0का0 अमित तोमर, का0 गोपाल सोलंकी और का0 कृष्णवीर सिंह शामिल रहे।

Related posts