Saharanpur NEWS रक्षाबंधन पर बाजार में उमड़ी भीड़, पुलिस प्रशासन मुस्तैद

 

धारा लक्ष्य समाचार

चिलकाना।
रक्षाबंधन त्योहार के चलते शहर के बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। राखी और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगा हुआ है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य बाजार में अजय शर्मा और अक्षित की राखी की दुकान पर नई डिजाइन की राखियों की खूब बिक्री हो रही है। वहीं मिठाई की दुकानों पर गुलाब जामुन, रसगुल्ला, बर्फी की मांग बढ़ गई है।
बाजार में स्थित सुभाष सैनी टी स्टाल, भगत टी स्टाल और मागेराम उपाध्याय टी स्टाल*आदि पर भी त्योहार के चलते ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है।
पुलिस ने बाजार में जाम और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं।

Related posts