ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: छह शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद। 

धारा लक्ष्य समाचार रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली/बछरावां। बछरावां थाना क्षेत्र में चर्चित शिव ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 650 ग्राम सफेद धातु, 11 ग्राम पीली धातु, घटना में प्रयुक्त अदद हथौड़ा तथा स्विफ्ट डिजायर कार UP32 RT 9996।बरामद की है।पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा लखनऊ में बीएससी ओटीटी (ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी) का छात्र है।

पढ़ाई और अन्य जरूरतों के लिए धन की व्यवस्था करने के उद्देश्य से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले गूगल मैप के जरिए क्षेत्र की ज्वेलरी दुकानों की रेकी की और फिर 26 सितंबर को बछरावां क्षेत्र के शिव ज्वेलर्स, उरईन जगतपुर को निशाना बनाया।

घटना के दौरान दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को तिलेंडा जलेदार गेट हाउस के पास ओवरटेक कर रोका गया। विरोध करने पर आरोपियों ने हथौड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया और बैग लेकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी सौरभ शर्मा रायबरेली/वर्तमान पता लखनऊ,आयुष कुमार गौड़ उर्फ अंशुमान बलिया ,कृष्णा कुमार यादव सुल्तानपुर,अभय रस्तोगी उर्फ हर्ष रस्तोगी बाराबंकी,राजनायक यादव बलिया,ओम सिंह उर्फ शुभम सिंह बहराइच,इस सफलता में एसओजी टीम, सर्विलांस टीम एवं बछरावां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रही।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

Related posts