महानंदपुर के हर्ष नगर में हाई मास्ट लाइट लगने से मोहल्लेवासियों को मिली राहत

सदर विधायक अदिति सिंह के प्रयास से हुआ प्रकाश व्यवस्था का समाधान, स्थानीय लोगों ने जताया आभार।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के महानंदपुर के हर्ष नगर मोहल्ले में स्थानीय नागरिकों के अनुरोध पर सदर विधायक अदिति सिंह के प्रयास से विद्युत हाई मास्ट लाइट लगाई गई। हाई मास्ट लाइट लगने से क्षेत्र में रात के समय प्रकाश व्यवस्था बेहतर हुई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा के साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी राहत मिलेगी मोहल्लेवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण रात के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

स्थानीय नागरिकों द्वारा समस्या को सदर विधायक के संज्ञान में लाए जाने के बाद विधायक ने समस्या के समाधान की दिशा में पहल करते हुए हाई मास्ट लाइट लगवाने का कार्य कराया।हाई मास्ट लाइट लगने पर वार्ड नंबर 11 की सभासद पुष्पा यादव, मोनिका, सुषमा तिवारी, अधिवक्ता मनीष सिंह, मोहल्ले के सम्मानित नागरिक अधिवक्ता विकास मिश्रा एवं पिंटू यादव सहित स्थानीय लोगों ने सदर विधायक अदिति सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि हाई मास्ट लाइट लगने से विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रात के समय आवागमन में सुविधा होगी। मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास करने के लिए विधायक के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts