बड़े भाई पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने का आरोप, दंपती ने निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। डलमऊ थाना क्षेत्र के मधुकरपुर नवीन गांव निवासी शैलेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। दंपती ने अपने बड़े भाई अवधेश कुमार पुत्र जवाहर पर मारपीट, गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा।

शिकायती पत्र में शैलेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद को लेकर उनके बड़े भाई ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के दौरान उन पर जानलेवा हमला करने का भी प्रयास किया गया, जिसके बाद से परिवार में भय का माहौल है।

दंपती के मुताबिक, मामले की शिकायत डलमऊ थाने में भी की गई थी, लेकिन आरोप है कि वहां उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दोनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया।

पीड़ित दंपती ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related posts