महाराजगंज में धूमधाम से मनी सरदार पटेल की जयंती, भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

पदाधिकारियों ने लोहपुरुष को किया नमन, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महाराजगंज, रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में महाराजगंज क्षेत्र की जमुरावां ग्राम सभा में देश के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सत्येंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि महाराजगंज मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की भी प्रमुख भूमिका रही। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।संगठन को मजबूत करने पर जोर स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और रणनीति पर भी चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि सत्येंद्र प्रताप सिंह और मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और एकता का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं।

पदाधिकारियों और ग्रामीणों की रही सहभागिता कार्यक्रम में शिवम मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, शिवशंकर शुक्ला, शत्रोहन लोधी, राम भिलाए लोधी, शत्रोहन सोनी, अशोक वर्मा, सत्य प्रकाश धूमो, तुलसी मौर्य, सुरेश मौर्य, संतलाल लोधी, लक्ष्मीनारायण लोधी, महादेव लोधी, रामप्रकाश गौतम, केशव चौधरी, सोमेंद्र और नवनीत मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts