अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 86.5 किलो आतिशबाजी सामग्री बरामद

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

रायबरेली।दीपावली, धनतेरस एवं छठ पूजा के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रायबरेली पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 86.5 किलोग्राम आतिशबाजी सामग्री बरामद की है।पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ।

अभियान के तहत 2 नवंबर की रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के इंकलाब होटल के पास ताज होटल गली में निसाद अख्तर और मोहम्मद जरार तथा चकबीकापुर में अमन नामक व्यक्ति बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 86.5 किलोग्रामआतिशबाजी सामग्री बरामद हुई।

इसमें निसाद अख्तर और मोहम्मद जरार के पास से 44.5 किलोग्राम तथा अमन के कब्जे से 42 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। बरामद सामग्री में विभिन्न प्रकार के फैक्ट्री मेड पटाखे और आतिशबाजी शामिल हैं।पुलिस ने मामले में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 243/2026 एवं 244/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts