Balrampur:मुलायम सिंह यादव के नाम आल इंडिया मुशायरा उतरौला में सम्पन्न

धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार

बलरामपुर ब्यूरो चीफ उतरौला में एक शाम श्रद्धेय मुलायम सिंह के नाम आल इंडिया मुशायरा एम वाई उस्मानी इण्टर कालेज उतरौला में सम्पन्न हुआ।मुशायरे में बाहर से आए शायरों व कवियों ने रचनाएं पढ़कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुशायरे के आयोजक पूर्व सपा विधायक अनवर महमूद खां ने इंटर मीडिएट में जिले में प्रथम स्थान पाने वाले दिव्यांश तिवारी व छठवां स्थान पाने वाले अमरजीत मिश्रा को मुशायरे के मुख्य अतिथि गैसेंडी सपा विधायक राकेश यादव ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत नाते ए पाक से हुई। मुशायरे में पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की गई।

और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुशायरे में आजाद प्रतापगढ़ी ने पहलगाम की घटना पर अपना शेर पढ़ा *जंग जुबानी बंद करो बहस करो बारूदो से,सेना से अब कहो कि तिरंगा गांड़ दे रावलपिंडी पर शायर महशर अफरीदी ने जमी पर घर बनाया है मगर जन्नत में रहते है,हमारी खुश नसीब है कि हम भारत में रहते है,पढ़कर मंत्रमुग्ध कर दिया,शुजा उतरौलवी अपनी रचनाओं के माध्यम से संदेश दिया खून मजलूमों का बेजुर्म बहाए जो,ऐसे हर शख्स को शूली पर चढ़ाया जाय आमिर अमीरी ने पढ़ा दफन होती है फिजाओं में सदाए मजलूम,या खुदा भेज दे जालिम से बचाने वाला,युवा शायर यूसुफ इकबाल ने *जो कह रहा था दमन खुशी से भर देगा,उसी ने आंख मेरी आंसुओं से भर दी, नैनीताल से आए शायर मोहन मुंतजिर ने पढ़ा*सूर्य बनो कुछ रातों के जुगुनू बनने से क्या होगा*अफजल इलाहाबादी ने तूने आंखों से क्या पिलाई है,मैकदे में बहार आई है,मेरठ से आई हिमांशी ने रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तू लाख बेवफा है, सर उठा के चल,दिल रो पड़ेगा तुझे पशेमान देखकर*जबलपुर से आई मनिका दूबे ने रचनाएं पढ़कर वाहवाही लूटी*उसको मेरी अखियां अच्छी लगती है,मुझको झीलें नदिया अच्छी लगती है, अजम शाकिरी *शाम होते ही चिरागों से तुम्हारी गुफ्तगू,हम बहुत महशरूफ हो जाते है घर जाने के बाद,*अबरार काशिफ*समंदरों को भी मालूम है हमारा मिजाज,हम तो पहला कदम ही भवर में रखते है*, मुशायरे में विकास बौखल,रुखसार बलरामपुरी,बिलाल सहारनपुर,अली बाराबंकी,सहित अन्य शायरों वा कवियों ने रचनाएं पढ़ी।मुशायरे में शाहिद महमूद, सपा नेता रशीद महमूद लवी,शाकिब महमूद,शाहिद खान,आकिब इमरान,नईम खान,बहलोल नियाजी,पूर्व विधायक राम सागर अकेला,आसिफ खान,सलमान प्रधान व कफील अब्बास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts