धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार
बलरामपुर ब्यूरो चीफ मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने श्रीदत्तगंज के तख्तरवा ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जमीनी हकीकत परखा व ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्या सुनी । इसी गांव के इंटरमीडिएट में जिला टाप करने वाले दिव्यांश तिवारी को उन्होंने लड्डू खिलाकर बधाई दी। और भविष्य के योजनाओं की जानकारी ली व प्रतियोगी परीक्षा तैयारी करने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय आंगनबाड़ी केंद्र व गोशाला का भी निरीक्षण किया।
विद्यालय के बच्चों का शैक्षिक स्तर परखा और शिक्षकों को नौनिहालों को और बेहतर शिक्षा देने के लिए अनुभव साझा किया। गोशाला में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा व पानी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया। कहां कि गोशाला में गोवंश के देखभाल में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही पोषण आहार को सभी गर्भवती धात्री महिलाओं नौनिहालों को समयबद्ध उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों से लगभग तीन घंटे के संवाद में उन्होंने विधवा वृद्धा पेंशन किसान सम्मान निधि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास समेत विभिन्न विकास योजनाओं का फीडबैक ग्रामीणों से लिया। उन्होंने कहा कि सरकार न्यूनतम आय वर्ग के ग्रामीणों के समस्या को दृष्टिगत रखते निश्शुल्क शिक्षा स्वास्थ्य आवास राशन व मनरेगा योजना समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांवों के विकास व ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आया है। कहाकि त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के तहत गांव के अंतिम व्यक्ति के दरवाजे तक सरकार पहुंचीं है। गांवों के विकास की धुरी बन चुके ग्राम प्रधान अपना नैतिक दायित्व समझते हुए विकास की रोशनी हर घर तक पहुंचाने में कोताही ना बरतें।
उन्होंने ग्रामीणों से कहाकि परिषदीय विद्यालयों में उच्च शिक्षित शिक्षक व निश्शुल्क शिक्षा का लाभ उठाने के लिए अपने बच्चों का अपने निकटतम सरकारी स्कूल में नामांकन कराके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाएं । स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के लिए निकटतम सरकारी अस्पताल व आयुष्मान कार्ड का प्रयोग करें। खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान ग्राम प्रधान पूनम देवी सचिव महेंद्र यादव समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

