मनोज चौधरी जिला प्रभारी शामली
शामली। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव नंगली जमालपुर में तीन दोस्तों ने अपने दोस्त की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव नंगली जमालपुर निवासी मनोज पुत्र रणधीर शनिवार देर रात्रि करीब 10 बजे अपने घर पर बैठा था। आरोप है कि तभी कस्बा बनत निवासी उसका दोस्त बबलू पुत्र कुलदीप बाईक से बुलाकर टयूवैल पर अपने साथ ले गया था। जहां पर पहले से ही कस्बा बनत निवासी उपेन्द्र व सुशील बैठे हुए शराब पी रहे थे। जिनकी मनोज के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि तीनों लोगों ने किसी धारदार हथियार से मनोज का गला रेत दिया।
चीख पुकार सुनकर पास में ही मौजूद मनोज का भाई उपेन्द्र अपने भतीजे के साथ मौके पर पहंुचा और खून से लतपथ मनोज को जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मनोज की हत्या की सूचना पाकर थाना आदर्शमंडी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मनोज की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के तीन पुत्र है, जिसमें एक पुत्र सागर आर्मी का जवान है। पुलिस अभी घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है। फिलहाल हत्यारोपी फरार है।

