धारा लक्ष्य समाचार
छुटमलपुर। – ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रविवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव महोत्सव का धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ। ब्राह्मण समाजबंधुओं द्वारा हवन व भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई।
भाकियू तोमर के पश्चिमी प्रदेश युवा अध्यक्ष पारित उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इससे पूर्व रविवार सवेरे विधि-विधान से पंडित आशीष आचार्य की अगुवाई में हवन में आहूतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की गई।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण कभी भी किसी एक दल का पिछलग्गू नहीं रहा।
ब्राह्मणों को अपनी खोई हुई पहचान प्राप्त करने के लिए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ब्राह्मणों को अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए अपनी राजनीतिक पहचान बनानी होगी। पंडित विष्णु दत्त व विनोद शास्त्री ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को गहन चिंतन करना चाहिए। इस दौरान समाज की धर्मशाला निर्माण के संबंध में भी विचार किया गया।
वरिष्ठजनों द्वारा सामाजिक कार्यों में युवाओं व महिलाओं से सक्रिय भागेदारी निभाने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला विंग की ओर से मंगल कामना गीत प्रस्तुत किया गया। पहलगाम में मारे गए 27 हिंदूओं की दुखद मृत्यु पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान मोनू पंडित,राजीव पराशर, प्रमोद शर्मा,मोहित शर्मा,मांगेराम शर्मा,धर्मेंद्र कुमार,बिजेंद्र शर्मा,तुषार शर्मा,राजेश शर्मा,प्रदीप पाराशर,भूपेंद्र शर्मा,सभासद ममता शर्मा, एडवोकेट दिनेश शर्मा,एडवोकेट गौरव शर्मा, अरविश भारद्वाज,संजय शर्मा,गणेश दत्त,रजत शांडिल्य,प्रतीत उपाध्याय, फोती शर्मा,अश्वनी शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

